गुरुवार, 25 अप्रैल 2013

समर्पण : गुरुदेव श्री श्री रविशंकर

 
प्रश्न : गुरुदेव , बहुत से ज्ञान की पुस्तको में मैंने पढ़ा है , सब कुछ सिर्फ एक ही चेतना है , और हम सब उसका ही एक हिस्सा हैं | अगर ऐसा है तो समर्पण का क्या अर्थ है ? ऐसा क्या है जो हमें समर्पित कर रहे है और किसको समर्पित कर रहे हैं , जबकि सब एक ही चेतना है |

श्री श्री रविशंकर : हाँ , बिलकुल सही | दरअसल समर्पण को कुछ है ही नहीं , लेकिन जब मन को लगता है कि मैं अलग हूँ , भिन्न हूँ , अकेला हूँ , तब इस बात से हटने को आप समर्पण करें और विश्राम में आ जायें | ये माँ के घर पर होने के अहसास को जगाने जैसा है | उस अहसास को जगाने और छोड़ देने के कृत्य को ही समर्पण कहा गया है , बस | ऐसा कुछ है ही नहीं जिसे आपने समर्पण करना है , समझ गए ?

इसीलिए तीन तरह के पथ हैं - कर्म योग अर्थात कार्य का पथ , भक्ति योग अर्थात भक्ति का पथ , ज्ञान योग अर्थात ज्ञान का पथ | ज्ञान का पथ ये है कि आप जागृत होकर ये समझें कि सब कुछ एक से ही बना है , दो तो कुछ है ही नहीं | लेकिन जब आप ये भूल जाते हैं और समझने लगते हैं कि दो हैं , जब कुछ ऐसा होता है कि जहाँ आप अटक जाते हैं , आपके मन में बहुत बोझ सा आ जाता है और आप उसको बर्दाश्त नहीं कर पाते , तब आप कहते हैं ," मैं इसको छोड़ता हूँ " , ये समर्पण है | इसका बहुत अच्छा उदाहरण है , "आप रेलगाड़ी में बैठे हों और अपना सामान कंधो पर उठाये हुए हों , हालाँकि सीट बहुत आरामदायक है लेकिन आपके कंधे और सर पर सामान का बोझ होने से आप बहुत असुविधा महूस कर रहे हों | तभी कोई आकर आपसे कहे कि अरे , सामान नीचे रख दो , ऐसे भी तुम्हारा और तुम्हारे सामान का बोझ तो गाड़ी ने ही उठाया हुआ है , आराम से बैठो | आपको वो पूर्ण आराम की अनुभूति कराने को ही शरणागति कहते हैं |
 
--------*********--------

 

बुधवार, 10 अप्रैल 2013

Gurudev Sri Sri Ravishankarji ke Prerak vachan


ईश्वर की स्तुति से ईश्वर खुश हो जाता है , ये ग़लतफहमी है | आप अपने घर की खिड़की खोलेंगे , तो सूरज घर के अंदर आ जाएगा | लेकिन यदि बंद करेंगे , तो क्या सूरज नाराज़ हो जाएगा ? क्या वह किरण नहीं देगा ? ऐसा नहीं होता!
हम जो भी प्रार्थना करते हैं , वह अपनी खुशी के लिए करते हैं | अपने उत्थान के लिए करते हैं | भगवान की खुशामदी करने के लिए नहीं | इसीलिये , जो लोग भगवान को खुश करने के लिए उपवास रखते हैं , वे सब मूर्ख लोग हैं |
यदि आप ये सोचकर भगवान की प्रार्थना करते हैं , कि वे आपको विशेष रूप से कोई फल दे देगा – ये नहीं , लेकिन हाँ , अगर आप प्रार्थना करेंगे , तो आपको प्रार्थना का फल मिलगा ही – ये तो नियम है | आप खिड़की खोलेंगे , तो सूरज तो घर के अंदर आएगा ही | और जबी सूरज घर के अंदर आएगा , तो उसका लाभ तो आपको होगा ही |
भगवान को तो हम अच्छे लगते ही हैं , मगर हमें भी भगवान अच्छे लगने लगें , इसी को भक्ति कहते हैं | पूजा का अर्थ ही है , कि जिसे ‘पूर्णता’ से किया जाए | मन इतना भर आया , कि आभार व्यक्ति करने के लिए हमने जो किया , वही पूजा है | जब हम इतने खुश हैं , इतने तृप्त हैं कि हम कहें , ‘भगवान मैं इतना आभारी हूँ | आपने हमको इतना दिया!’ जब भाव उमड़ता है , तो उसके साथ कुछ क्रिया जुड़ ही जाती है |
 
-------****--------